जमशेदपुर, मार्च 5 -- रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के गुरुवार को जमशेदपुर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। भाजपा जिला कार्यालय पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान कार्यालय परिसर में कार्यकर्ताओं की अच्छी खासी भीड़ जुटी रही और सभी ने नारे लगाकर उनका अभिनंदन किया।स्वागत समारोह में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने रक्षाराज्य मंत्री से मुलाकात कर संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान संजय सेठ ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जमशेदपुर और झारखंड के विकास के लिए केंद्र सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश तेजी से प्रगति कर रहा है और रक...