आदित्यपुर, जून 18 -- चांडिल। रांची-टाटा राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-33) के रामपुर से घाटशिला के समीप महुलिया तक सड़क का सुदृढ़ीकरण का कार्य 214.79 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। चौका में गुरुवार को भूमि पूजन किया जाएगा। इस मौके पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ एवं जमशेदपुर लोकसभा के सांसद विद्युत वरण महतो उपस्थित रहेंगे। इस दौरान चौका मोड़ स्थित दादुर बागान में भाजपा के कार्यक्रम का आयोजन होगा। यह जानकारी भाजपा नेता दिवाकर सिंह ने दी। यह भी पढ़ें- करोड़ों की लागत से हो रहा है सड़क का निर्माण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...