हिन्दुस्तान ब्यूरो, सितम्बर 13 -- केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का फर्जी पत्र बिहार सरकार को मिला है। इसके बाद राज्य सरकार ने एफआईआर का निर्देश दिया है। पिछले दिनों ललन सिंह का एक पत्र बिहार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के मंत्री के नाम से मिला। इसमें उनसे बरौनी डेयरी के एमडी को हटाने को कहा गया था। लेकिन, बाद में केन्द्रीय मंत्री ने बिहार सरकार को इस संबंध में किसी प्रकार का पत्र लिखने से इनकार किया। ललन सिंह ने इसके बाद डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के सचिव को पत्र लिखकर अपने नाम से पत्र भेजे जाने के मामले में शिकायत दर्ज कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने पत्र को पूरी तरह फर्जी बताया है। श्री सिंह ने कहा कि उन्होंने न तो यह पत्र लिखा है और न ही उन्हें इसमें लिखी बातों की जानकारी है। उस पत्र पर उनके हस्ताक्ष...