मुजफ्फरपुर, सितम्बर 27 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। बिहार राज्य मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन (सीटू से संबद्ध) के आह्वान पर मध्याह्न भोजन योजना में कार्यरत रसोइयों के मानदेय वृद्धि एवं अन्य अधिकारों की मांग को लेकर मरीन ड्राइव स्थित केंद्रीय मंत्री राजभूषण चौधरी के आवासीय कार्यालय में शनिवार को घेराव व प्रदर्शन किया गया। इसमें सुपौल, बेतिया, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, सीतामढ़ी, समस्तीपुर व सहरसा के रसोइया शामिल हुए।प्रदर्शन से पहले शहीद खुदीराम बोस स्मारक स्थल से कर्बला होते हुए केंद्रीय मंत्री के कार्यालय तक जुलूस निकाला गया। इसका नेतृत्व यूनियन के अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता एवं महासचिव व्यास प्रसाद यादव कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों में बच्चों को गर्म एवं ताजा भोजन उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने वाले रसोइयों को आज भी मात्र R...