बदायूं, अप्रैल 13 -- बदायूं। बदायूं वासियों का वर्षों पुराना सपना सोमवार को साकार हो गया। दोपहर 12 बजे केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस नई रेल सेवा से जिले का सीधा संपर्क देश की राजधानी दिल्ली से हो गया है। कहा, अब बदायूं से दिल्ली दूर नहीं। बदायूं का विकास तेजी से रफ्तार भर रहा है। जल्दी बदायूं को लखनऊ और एक अन्य ट्रेन भी मिलेगी। बाईपास, गंगा एक्सप्रेस वे, समथुरा हाईवे, बदायूं को रिंग रोड की सौगात की दी जा चुकी है। जो जल्द मूर्त रूप ले लेगा। समारोह के पश्चात केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, विधायक महेश गुप्ता, एमएलसी वागीश पाठक, कार्यकर्ताओं के साथ एसी कोच में बरेली तक का सफर तय कर यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया। इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने क...