आदित्यपुर, अप्रैल 9 -- चांडिल। चांडिल के घोड़ानेगी चौक में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में एक करोड़, 22 लाख की लागत से कुल 24 योजनाओं की आधारशिला रखी। योजनाओं में पीसीसी सड़क, पेबर्स ब्लॉक रोड, स्कूल बरामदा शामिल है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इन योजनाओं को धरातल पर आने के बाद लोगों को आवागमन में आसानी होगी। मौके पर जिलाध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान, पप्पू वर्मा, विशाल चौधरी, मनोज महतो, दिवाकर सिंह, रामकृष्ण महतो, जगदीश महतो, प्रभात पोद्दार, बिरंची महतो, सरदीप नायक आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...