वाराणसी, अप्रैल 9 -- रोहनिया। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने गुरुवार को वाराणसी प्रवास पर ख़ुशीपुर स्थित समेकित क्षेत्रीय केंद्र भी पहुंचे थे। यहां उन्होंने अस्थायी भवन एवं क्रॉस डिसेबिलिटी शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने केंद्र में पुनर्वास सेवाओं का निरीक्षण करते हुए गुणवत्ता पर जोर दिया। दिव्यांगजन हित में संचालित सेवाओं की सराहना की। केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र के माध्यम से लाभार्थी वरिष्ठजनों को सहायक उपकरण वितरण भी किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार दिव्यांगजन एवं वरिष्ठजनों के सशक्तीकरण के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार समाज के कमजोर वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में केंद्र के निदेशक डॉ. आशीष कुमार झा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.