गुड़गांव, फरवरी 8 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने रविवार को सड़क, सीवर और नालों के निर्माण की आधारशिला रखी। उन्होंने स्पष्ट किया कि गुरुग्राम की बढ़ती जनसंख्या और शहरीकरण को देखते हुए इन तीनों बुनियादी ढांचा को आधुनिक बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वार्ड नंबर 21 के अंतर्गत सेक्टर-52 के पॉकेट ए और बी में 3535 मीटर लंबी सड़क का निर्माण शुरू किया गया है। सड़क पर 50 मिमी की बिटुमिनस मैकडम और 30 मिमी की बिटुमिनस कंक्रीट की परत बिछाई जाएगी। इस कार्य को 10 माह में पूरा करने का लक्ष्य है। इससे पॉकेट ए और बी के निवासियों को उबड़-खाबड़ सड़कों से मुक्ति मिलेगी। वजीराबाद मार्केट से झील चौक तक जलभराव की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए 550 मीटर लंबी नई सीवर लाइन (400 मिमी व्यास) बिछाई जाएगी। इसके साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.