अमरोहा, मार्च 15 -- शनिवार को नेशनल हाईवे किनारे जोया में भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा तथा निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का शिक्षक विधायक डा. हरि सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज दिल्ली से राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा मुरादाबाद कार्यक्रम में जा रहे थे। इस अवसर पर शिक्षक विधायक डा. हरि सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में जोया में काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का जोरदार स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी की केंद्र एवं प्रदेश की सरकारों की उपलब्धियों की चर्चा की तथा संगठन को मजबूत करने का आवाह्न कार्यकर्ताओं से ...