नई दिल्ली, अगस्त 31 -- केंद्रीय मंत्री और हम (सेकुलर) के संरक्षक जीतन राम मांझी पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। जीतन राम मांझी की तबीयत को लेकर पार्टी नेताओं की तरफ से बयान भी सामने आया है। पार्टी नेताओ का कहना है कि केंद्रीय मंत्री सामान्य रूटीन चेकअप के लिए पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए हैं। पार्टी नेताओं ने बताया कि मांझी जी की तबीयत बिल्कुल ठीक है। वे पटना के एक निजी अस्पताल में सिर्फ सामान्य रूटीन चेकअप के लिए भर्ती हैं और चिकित्सकों द्वारा उनकी आवश्यक जांच की जा रही है। कहीं से भी कोई चिंताजनक बात नहीं है। उनकी जांच सामान्य है और वे पूरी तरह स्वस्थ एवं सामान्य हैं। पार्टी नेताओं ने यह भी कहा है कि इस संबंध में किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक खबर पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है। वे जल्द ही स्वस्थ होकर आप सभी के ...