शाहजहांपुर, मार्च 8 -- प्रसाद भवन पर शनिवार को केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद से मिलने के लिए जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि पहुंचे। सभी ने मंत्री से भेंट कर होली की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया। इस दौरान प्रगतिशील किसान कौशल मिश्रा सहित कई लोग मौजूद रहे। मंत्री ने भी सभी को होली की बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...