मेरठ, जनवरी 31 -- मेरठ राष्ट्रीय लोकदल की जिला समिति मेरठ के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने जिले की प्रमुख समस्याओं से उन्हें अवगत कराया और आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर संगठनात्मक रणनीति पर विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय को देश का पहला एआई आधारित विश्वविद्यालय परिसर बनाए जाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को ऐतिहासिक बताते हुए इसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए मील का पत्थर बताया। इस अवसर पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष चौधरी सत्येन्द्र सिंह तोमर, गौरव जिटैली, संगीता दोहरे, संजय पनवाडी, दीपक तोमर, नईम...