बुलंदशहर, जनवरी 5 -- राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी से बुलंदशहर के मुकेश प्रमुख शिकारपुर, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने मुलाक़ात कर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। साथ ही आगामी पंचायत चुनावों पर चर्चा कर दिशा निर्देश प्राप्त किए। मुकेश प्रमुख ने बताया कि जयंत चौधरी को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया गया। इस अवसर पर मनुराज सिंह, बीनू चौधरी, सुधीर, सुधीर लोधी, चिंटू शर्मा, कृष्ण पंडित आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...