नई दिल्ली, मार्च 20 -- जयंत के निजी सहायक विश्वेंद्र शाह के फोन पर दी धमकी शिकायत के बाद तुगलक रोड थाना पुलिस ने जांच शुरू कीनई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी को अंजान शख्स ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी है। यह धमकी जयंत के निजी सहायक के व्हाट्सएप पर मिली है। सहायक द्वारा गुरुवार को तुगलक रोड थाने में शिकायत दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।केंद्रीय राज्य मंत्री के निजी सहायक विश्वेंद्र शाह ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह करीब 11 बजे अज्ञात नंबर से उन्हें फोन आया। फोन करने वाले ने केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी। इस बीच धमकी देने वाले ने सहायक को व्हाट्सएप पर भेजे गए कागजों को देखने के लिए कहा।निजी सहायक ने व्हाट्सएप देखा तो उसमें केंद्रीय राज्य मंत्री की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.