कटिहार, सितम्बर 27 -- कटिहार। कोढ़ा भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण और उद्योग मंत्रालय द्वारा भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 के दूसरे दिन भारत सरकार के केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण एवं उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने कोढ़ा प्रखंड स्थित नेशनल मखाना उद्योग के स्टॉल का अवलोकन किया। इस दौरान मंत्री ने उद्योग द्वारा प्रदर्शित मखाना उत्पादन, प्रोसेसिंग तकनीक, एक्सपोर्ट पैकेजिंग और विभिन्न फ्लेवर्स को नजदीक से देखा। विशेष रूप से उन्होंने मोदी मखाना ब्रांड की सराहना की और इसकी शुरुआत तथा उद्देश्य से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त किया। इस अवसर पर नेशनल मखाना उद्योग के संस्थापक गुलफराज ने कहा कि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का हमारे स्टॉल पर आना हमारे लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उनके द्वारा मोदी मखाना ब्रांड की सराहना से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.