हाजीपुर, जून 8 -- केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान सोमवार को हाजीपुर के औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित हजुई पोखर पहुंचे। जढ़ुआ बाग टोला निवासी राजकुमार पासवान के शोकाकुल परिजनों से मिले। गहरी शोक संवेदना प्रकट की। मालूम हो कि राजकुमार पासवान के 18 वर्षीय पुत्र की 02 जून को पोखर में डूबने से हुई दुखद मृत्यु हो गई थी। केंद्रीय मंत्री ने विपत्ति की इस घड़ी में परिजनों को ढांढस बंधाया। यह भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री चिराग ने शोकाकुल पिता को 04 लाख रुपए मुआवजा राशि का सौंपा चेकमृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। चिराग पासवान ने इस असामयिक मृत्यु को अत्यंत दुखद और पीड़ादायक बताते हुए गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की श...