भागलपुर, सितम्बर 3 -- शाहकुंड। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को मिली जान से मारने की धमकी को लेकर पार्टी के प्रदेश सचिव पियूष पासवान ने इसे अत्यंत गंभीर एवं निंदनीय बताया है। उन्होंने कहा कि वे सदैव हर वर्ग, हर समाज और हर व्यक्ति के सम्मान एवं अधिकारों की बात मजबूती से उठाते रहे हैं। ऐसी धमकियां उनके जनसेवा के संकल्प को रोक नहीं सकतीं। उन्होंने धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...