रांची, अप्रैल 24 -- हजारीबाग-रांची, हमारे प्रतिनिधि। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। हजारीबाग में केंद्रीय भंडारण निगम (सी डब्ल्यू सी) के गोदाम मैनेजर रवि रंजन को एक लाख रुपये रिश्वत लेते हुए शुक्रवार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई सीबीआई की रांची एसीबी इकाई द्वारा की गई। जानकारी के अनुसार, एक संविदा आवंटन के बाद काम जारी रखने के एवज में आरोपी मैनेजर के द्वारा पैसे की मांग की जा रही थी। इसी बीच मैनेजर रवि रंजन ने संविदा लेने वाले ठेकेदार का काम रोक दिया था, इसके बाद लगातार पैसों के लिए दबाव डाला जा रहा था। जिसके बाद मामले की शिकायत सीबीआई एसीबी में की गई थी। मामले के सत्यापन के बाद शुक्रवार को सीबीआई ने रवि रंजन के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। दिन के एक बजे सीबीआई ने जाल बि...