घाटशिला, फरवरी 9 -- जादूगोड़ा, संवाददाता। ब्रह्मर्षि विकास मंच की केंद्रीय कमेटी का चुनाव संचालन समिति रविवार को जादूगोड़ा पहुंची व यूसील आवासीय कॉलोनी स्थित सामुदायिक केंद्र जादूगोड़ा में बैठक कर शाखा का पुनर्गठन किया गया। फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में केंद्रीय कमेटी का गठन होना है। इसको लेकर क्षेत्रीय कमेटी की विस्तार तेज हो गई है। इसी क्रम में पूर्वी सिंहभूम जिला ब्रह्मर्षि विकास मंच की केंद्रीय कमेटी की चुनाव संचालन समिति ने बैठक कर सर्वसम्मति से अध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा, महासचिव चंद्र भूषण सिंह व कोषाध्यक्ष आर एन विद्यार्थी का चयन किया गया। यह कमेटी इसी माह में केंद्रीय कमेटी के चुनाव में मतदान में हिस्सा लेगी व केंद्रीय कमेटी का गठन किया जाएगा। बताते चलें कि 11 क्षेत्रीय कमेटी का गठन कर लिया है। पूर्वी सिंहभूम जिला केंद्रीय ब्रह्मर्षि...