मेरठ, फरवरी 16 -- भाजपा की ओर से रविवार को मेरठ कैंट विधानसभा के सिविल लाइन्स स्थित कुटिया पर केंद्रीय बजट 2026 की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा के लिए 'बजट चौपाल' का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी रहे। उन्होंने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सिद्ध करने वाला है। महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। मेयर हरिकांत अहलूवालिया, महानगर महामंत्री अरविंद मारवाड़ी, डॉ. सतीश शर्मा, अंकुर कुशवाहा, अनुराग विश्नोई, संजय गुप्ता, विजय सोनकर, गौरव हुरिया, पार्षद अजय चन्द्रा, हर्षपाल गुर्जर, रचित गुलाटी, सौरभ गौड़ मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...