फरीदाबाद, फरवरी 10 -- फरीदाबाद। हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर ने केंद्रीय बजट 2026 को रोजगार, विकास और आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट हरियाणा के विकास को भी नई दिशा देगा। बजट में युवाओं, किसानों और महिलाओं के लिए कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। मंत्री राजेश नागर ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि यह बजट केवल एक साल का हिसाब नहीं है, बल्कि देश को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की योजना है। उन्होंने कहा कि सरकार अब लंबे समय की सोच के साथ नीतियां बना रही है। उन्होंने बताया कि बजट में विनिर्माण, आईटी, टेक्सटाइल, बायोफार्मा और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों को बढ़ावा दिया गया है। इससे देश में नए उद्योग लगेंगे और युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे प्रतिभाशाली युवाओं को विदेश जाने की जरूरत नहीं पड़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.