लखनऊ, फरवरी 1 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि केंद्रीय बजट निराशाजनक और गरीब की समझ से परे है। बजट ने किसानों, नौजवानों, व्यापारियों, महिलाओं को निराश किया है। आम जनता के लिए कुछ नहीं है। शिक्षा क्षेत्र की उपेक्षा हुई है। यह बजट सिर्फ सपने दिखाने वाला है। किसान, मजदूर, श्रमिक, कारोबारी, छोटा दुकानदार अपने लिए मिली राहत को दूरबीन लेकर भी ढूंढ़ नहीं पा रहा है। सपा मुखिया ने रविवार को केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि भाजपा से आम जनता को कोई उम्मीद नहीं है। इसलिए बजट से भी कोई उम्मीद नहीं है। भाजपा बजट के माध्यम से अपने लोगों को सेट करती है। केवल पांच फीसदी लोगों के लिए बजट लाती है। उन्होंने कहा कि अच्छा बजट वो होता है, जिससे गरीब की तरक्की हो, खुशी हो, उनके चेहरे पर मुस्कान आए, लेकिन इस बजट में ...