शाहजहांपुर, जनवरी 29 -- केंद्रीय बजट 2026-27 में उद्योग और व्यापार जगत को राहत देने की मांग को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश ने सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन जिला अध्यक्ष सौमित्र गुप्ता और महानगर अध्यक्ष मो. सलाउद्दीन अख्तर के संयुक्त नेतृत्व में दिया गया। व्यापारियों ने कहा कि बढ़ती महंगाई, ऊंची ब्याज दरों, जटिल नियमों और साइबर अपराध के चलते व्यापारी व उद्यमी संकट में हैं। बैंक ऋणों की ब्याज दरें घटाने, एनपीए घोषित करने की समयसीमा तीन माह से बढ़ाकर छह माह करने और एनपीए खातों के लिए पुनर्स्थापना योजना लागू करने की मांग की गई। आवासीय क्षेत्रों में पूर्व से संचालित उद्योगों व प्रतिष्ठानों को वैधानिक मान्यता देने, जीएसटी बीमा सीमा में संशोधन, साइबर अपराध मामलों में निर्दोष व्यापारियों के खाते फ्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.