पटना, फरवरी 1 -- भाकपा के राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय ने कहा कि केंद्रीय बजट में बिहार की उपेक्षा की गई है। बजट में किसान, मजदूर, महिलाओं, युवाओं और बेरोजगारों का ध्यान नहीं रखा गया है। जिन योजनाओं की घोषणा की गई है, वह पुरानी है। महंगाई और बेरोजगारी कम करने की ठोस घोषणा नहीं की गई। रविवार को जारी बयान में उन्होंने आरोप लगाया कि बजट पूरी तरह पूंजीपतियों के हित में तैयार किया गया है। यह बजट जन विरोधी और पूंजीपतियों का हितैषी है। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 का केन्द्रीय बजट वैश्विक नीतिगत अनिश्चितताओं के पीछे भाजपा शासन के पिछले 11वर्षों की विफलताओं को छिपाने की कपटपूर्ण कवायद है। भाजपा की कारपोरेट-समर्थक नीति-निर्धारण और कष्टकारी निर्णयों के कारण आम लोगों को व्यापक दुखों का सामना करना पड़ा है और सरकार ऐसे समय में बेशर्मी से अपनी विफ...