बोकारो, फरवरी 2 -- केंद्रीय बजट में अवसंरचना विकास, विनिर्माण को बढ़ावा व निरंतर पूंजीगत व्यय पर सरकार के मजबूत फोकस को रेखांकित किया गया है। जो भारतीय इस्पात उद्योग के लिए सकारात्मक है। उक्त बातें बोकारो स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन ने कही। उन्होंने कहा रेलवे, आवास, लॉजिस्टिक्स और शहरी अवसंरचना पर बढ़े हुए जोर से इस्पात की मांग में वृद्धि की संभावना है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कंटेनर निर्माण के लिए बजटीय समर्थन की घोषणा की है। जो बोकारो इस्पात संयंत्र के लिए एक नई और उत्साहजनक अवसर प्रदान करती है। बजट में घोषित कर सुधारों से भी इस्पात उद्योग की प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ने और उसे अतिरिक्त प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है। झारखंड के लिए यह बजट औद्योगिक विस्तार, रोजगार सृजन और मूल्य-श्रृंखला विकास के नए अवसर खोलता है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.