गंगापार, फरवरी 14 -- कोरांव हिन्दुस्तान संवाद। पिछले दिनों केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा लाए गए बजट को लेकर शनिवार को विधायक राजमणि कोल की अध्यक्षता में उनके कार्यालय पर चौपाल का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि लोकसभा प्रत्याशी रहे नीरज त्रिपाठी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने पहले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इसके बाद विधायक और श्री त्रिपाठी ने दोनों बजट को सर्व स्पर्शी एवं सर्व हितकारी बताते हुए सराहना की। इस अवसर पर चेयरमैन ओमप्रकाश केसरी, अनिल मिश्र एडवोकेट, तुलसीदास राना, अजीत कुमार सिंह, सुमित पांडेय, रामकृष्ण केसरी, घनश्याम केसरी तथा अनूप कुमार मिश्र आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.