बुलंदशहर, फरवरी 15 -- विधानसभा क्षेत्र के गांव तिलबेगमपुर में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष तनवीर चौहान के तत्वावधान में विधायक लक्ष्मीराज सिंह के स्वागत समारोह एवं केंद्रीय बजट पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिकों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों से विधायक ने संवाद करते हुए केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट की प्रमुख विशेषताओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बजट में समावेशी विकास, अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण, युवाओं के लिए रोजगार सृजन, किसानों के हितों की रक्षा तथा सामाजिक सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण प्रावधान शामिल किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' की भावना को और अधिक सशक्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.