पूर्णिया, फरवरी 2 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। केंद्रीय बजट 2026 को लेकर पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने इस बजट को जनता के साथ धोखा बताते हुए कहा कि इस बजट में पूर्णिया समेत सीमांचल और कोसी का नाम तक नहीं लिया गया। यह बजट न तो आम लोगों की जरूरतों को समझता है और न ही देश को कोई नई दिशा देता है। सांसद ने स्पष्ट कहा कि यह बजट केवल रिपीटेशन और रीसाइक्लिंग का उदाहरण है, जिसमें पुराने वादों को दोहराने के अलावा कुछ भी नया नहीं है। सांसद ने खास तौर पर सीमांचल और कोसी क्षेत्र की अनदेखी को गंभीर मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि पूरे बजट भाषण में सीमांचल और कोसी जैसे शब्दों का नाम तक नहीं लिया गया, जबकि सरकार ने चुनाव के समय इन क्षेत्रों के विकास के बड़े-बड़े वादे किए थे। उन्होंने कहा कि पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.