चम्पावत, अप्रैल 1 -- चम्पावत केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को प्रवेशोत्सव मनाया गया। इस दौरान नव प्रवेशी बच्चों का स्वागत किया गया। प्रधानाध्यापिका अनिता देवी ने बताया कि विद्यालय में पहले दिन कुल आठ प्रवेश हुए। बताया कि कक्षा एक में पांच बच्चों ने प्रवेश लिया। जबकि कक्षा दो में दो और कक्षा चांर में एक विद्यार्थी ने नामांकन कराया। इन सभी बच्चों को पुस्तकें भी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...