रामपुर, अप्रैल 17 -- खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के नियंत्रणाधीन संचालित विभिन्न खेलों के आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों के अंतर्गत जनपद के दो हॉकी खिलाड़ियों आदित्य सिंह एवं हिमांशु राज का 15 दिवसीय केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन किया गया है। प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि यह प्रशिक्षण शिविर 15 अप्रैल 2026 से 29 अप्रैल 2026 तक लखनऊ में आयोजित किया जा रहा है। वहीं, एक खेल योजना के अंतर्गत संचालित खेलो इंडिया एथलेटिक्स सेंटर रामपुर के प्रशिक्षार्थी अरविन्द का एथलेटिक्स में 15 दिवसीय केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर हेतु चयन किया गया है। यह शिविर 15 अप्रैल से 29 अप्रैल 2026 तक बनारस में आयोजित होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...