रांची, अप्रैल 9 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड कैडर के 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी राकेश बंसल की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति समाप्त हो गई है। रॉ में बीते कुछ सालों से पोस्टेड राकेश बंसल 25 मार्च को केंद्र सरकार के द्वारा विरमित कर दिए गए हैं। अब वह राज्य पुलिस मुख्यालय में योगदान देंगे। वहीं जल्द ही एनआईए में आईजी के पद पर प्रतिनियुक्त अधिकारी आशीष बत्रा और 2011 बैच की आईपीएस डॉ जया राय की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति अवधि भी समाप्त होनी है। ऐसे में वो दोनों भी वापस राज्य सरकार में योगदान देंगे। डॉ जया राय तकरीबन आठ सालों से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात थीं। वहीं बत्रा भी सात सालों से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात हैं। साकेत कुमार सिंह को मिला दो साल का अवधि विस्तारसीआरपीएफ झारखंड सेक्टर में तैनात आईजी सीआरपीएफ साकेत कुमार सिंह की प्रतिनिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.