रुडकी, मार्च 14 -- उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के केंद्रीय नेताओं की गिरफ्तारी और नजरबंदी के खिलाफ रुड़की में पार्टी कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। उक्रांद जिला इकाई ने शनिवार को शहीद भगत सिंह मूर्ति चौक पर एकत्रित होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान उक्रांद जिलाध्यक्ष दीपक लाखवान ने सरकार की कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने जा रहे केंद्रीय नेताओं काशी सिंह ऐरी, पुष्पेश त्रिपाठी और युवा प्रदेश अध्यक्ष आशीष नेगी को गिरफ्तार करना लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सीधा हमला है। सरकार जनता की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। वरिष्ठ नेता एडवोकेट महक सिंह सैनी और शिवकुमार सैनी ने भी सरकार के खिलाफ ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.