सीतामढ़ी, मई 9 -- सीतामढ़ी। नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता की हकीकत अब जमीन पर परखी जाएगी। स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 के तहत केंद्रीय सर्वेक्षण टीम शनिवार देर शाम सीतामढ़ी पहुंच गई। रविवार से टीम शहर के विभिन्न वार्डों में उतरकर सफाई व्यवस्था, कचरा प्रबंधन, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, कचरा पृथक्करण, ब्लैक स्पॉट, रेड स्पॉट, येलो स्पॉट तथा सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण करेगी। सर्वेक्षण में मिले अंकों के आधार पर ही नगर निगम की प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर रैंकिंग तय की जाएगी। नगर निगम के स्वच्छता पदाधिकारी गौतम कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय सर्वेक्षण टीम शनिवार को देर शाम पहुंची है। रविवार से डोर-टू-डोर सर्वेक्षण शुरू होगा। टीम निर्धारित सभी मापदंडों पर नगर निगम की तैयारियों और कार्यों की जांच करेगी। इसमें यह देखा जाएगा कि शहर में न...