मुजफ्फरपुर, अप्रैल 25 -- मुजफ्फरपुर वरीय संवाददाता। दिल्ली से पहुंची केंद्रीय टीम ने शुक्रवार को खबड़ा में प्रस्तावित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की संभाव्यता परखी। नमामि गंगे से जुड़े अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण करने के साथ ही संबंधित इलाके का तकनीकी सर्वे किया। इसके बाद विशेषज्ञों की टीम ने प्रोजेक्ट को लेकर सकारात्मक संकेत बुडको के अधिकारियों को दिए।फरदो नाला के आखिरी छोर पर खबड़ा पुल के पास प्लांट लगाने को लेकर जगह का चयन पहले ही हो चुका है। प्लांट में फरदो नाले का पानी साफ होगा। दरअसल, केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी की पहल पर नमामि गंगे के अंतर्गत एसटीपी प्रोजेक्ट को लेकर पहले से कवायद चल रही है। यह भी पढ़ें- मंडलायुक्त ने किए निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण इसी कड़ी में बुडको की ओर से डीपीआर तैय...