साहिबगंज, अप्रैल 7 -- साहिबगंज। केंद्र सरकार की चार सदस्यीय टीम सोमवार को नगर परिषद पहुंच कार्यपालक पदाधिकारी के साथ बैठक की। इससे पहले केंद्रीय टीम मनु भटनागर के नेतृत्व में यहां गंगा किनारे स्थित तटों व मोहल्लों को देखा। सीवरेज सिस्टम को भी बारीकी से देखा, नाली से पानी निकासी, सड़क, गंगा किनारे ओर शहर की साफ सफाई, विकास योजनाओं को देख आवश्यक आकलन किया। गंगा तट के विकास को लेकर यहां क्या संभावना है, इसे भी तलाशा। टीम ने निरीक्षण, सर्वेक्षण व आकलन कर अपनी रिपोर्ट केंद्र व राज्य सरकार को सौंपेगी। केंद्रीय टीम मंगलवार को यहां डीसी के साथ बैठक कर साहिबगंज व राजमहल नप क्षेत्र में विकास योजनाओं पर चर्चा कर सकती है। मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह सहित आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...