केंद्रीय टीम ने मरकच्चो व जयनगर में योजनाओं में सुधार का दिया निर्देश
कोडरमा, सितम्बर 2 -- मरकच्चो, जयनगर। हिन्दुस्तान टीम। आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत भारत सरकार के पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग के निदेशक सह केंद्रीय प्रभारी पदाधिकारी राकेश कुमार ने बुधवार को मरकच्चो एवं जयनगर प्रखंड का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। साथ ही दोनो प्रखंडों में केंद्र सरकार की ओर से संचालित योजनाओं में तत्काल सुधार लाने का निर्देश दिया। मरकच्चो में उन्होंने प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल का निरीक्षण किया। विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों, आधारभूत सुविधाओं और विद्यार्थियों की प्रगति की जानकारी ली। जेंडर रिसोर्स सेंटर (गरिमा केंद्र) का भी निरीक्षण किया। यहां महिलाओं के सशक्तीकरण, आजीविका संवर्धन एवं जेंडर संवेदनशील शासन से जुड़ी गतिविधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.