केंद्रीय टीम ने किया धालभूमगढ़ हवाई पट्टी के स्थल का सत्यापन व सर्वेक्षण
घाटशिला, जून 11 -- धालभूमगढ़, संवाददाता। धालभूमगढ़ एयरपोर्ट (हवाई पट्टी) पर बुधवार को एक बार फिर हलचल देखने को मिली, जब अंचल प्रशासन के प्रतिनिधियों, वन विभाग के कर्मियों, रक्षा संपदा कार्यालय रांची व भारतीय वायुसेना के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने हवाई पट्टी क्षेत्र का निरीक्षण किया। टीम ने फेज-3 के तहत स्थल सत्यापन एवं सर्वेक्षण का कार्य किया। निरीक्षण में शामिल अधिकारियों ने जांच के उद्देश्य को लेकर कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी। उन्होंने केवल इतना बताया कि रक्षा मंत्रालय की भूमि का सीमांकन एवं सत्यापन किया जा रहा है तथा यह भी देखा जा रहा है कि संपदा कितनी सुरक्षित है और उसकी सुरक्षा को और बेहतर बनाने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी。 यह भी पढ़ें- बे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.