कोडरमा, मार्च 10 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। आकांक्षी प्रखंड मरकच्चो में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा लेने के लिए केंद्र सरकार की टीम ने सोमवार को विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। टीम में मिनिस्ट्री ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के निदेशक राहुल यादव तथा मिनिस्ट्री ऑफ पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस के डिप्टी सेक्रेटरी रवि पांडे शामिल थे। निरीक्षण के क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दशारो एवं सीएचसी सह टीबी निक्षय केंद्र मरकच्चो का जायजा लिया गया। टीम ने सक्षम मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र अरकोसा का निरीक्षण किया। शिक्षा क्षेत्र के अंतर्गत प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल एवं मध्य विद्यालय बिछरिया का निरीक्षण किया गया। इस दौरान विद्यालयों में शौचालय, पेयजल व्यवस्था, शिक्षक-छात्र अनुपात, आधारभूत संरचना एवं उत्तीर्ण प्रतिशत का आकलन किया गया। महिला सुरक्ष...