बस्ती, जनवरी 28 -- बस्ती। भारत सरकार की केंद्रीय टीम दूध के गुणवत्ता की जांच करेगी। सर्विलांस नमूने लेकर उसे जांच के लिए राजकीय लैब में भेजा जाएगा। लैब की रिपोर्ट निगेटिव आने पर खाद्य सुरक्षा विभाग अपने स्तर से कार्रवाई करेगा। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा ग्रेड-दो चितरंजन कुमार सिंह ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से समय-समय पर दूध के नमूने लेकर उसकी जांच कराई जाती है। रिपोर्ट के आधार पर विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई कराई जाती है। केंद्र सरकार की ओर अब नमूने लेकर जांच कराई जाएगी। शासन की ओर से जो पत्र मिला है, उसके अनुसार फरवरी में केंद्रीय टीम बस्ती आएगी तथा जिले के हर क्षेत्र से दूध के नमूने लेगी। इसमें दूधिये, दूध उत्पादन करने वाली इकाईयां शामिल होंगी। टीम हर क्षेत्र से सर्विलांस नमूना लेगी तथा इसकी जांच कराई जाएगी। जिन क्षेत्रों के न...