मुजफ्फरपुर, मई 17 -- मुजफ्फरपुर/मीनापुर, हिन्दुस्तान टीम। जिले में लीची को हुए व्यापक नुकसान का जायजा लेने के लिए पहुंची केंद्रीय टास्क फोर्स की टीम ने दो दिनों तक लीची बगानों का मुआयना किया। बगानों में स्टिंक बग कीट के प्रकोप को देखकर टीम ने गंभीर चिंता जताई। टीम ने बगानों में जाकर किसानों की पीड़ा सुनी। इस दौरान मीनापुर के किसानों ने स्टिंक बग को महामारी बताया। कहा कि इससे प्रकोप से 80 फीसदी फसल बर्बाद हो गई है। किसानों ने केंद्रीय टीम से क्षति का आकलन कर इसे आपदा घोषित‌ करने और किसानों को मुआवजा देने की मांग की।

टास्क फोर्स का अध्यक्ष टास्क फोर्स का अध्यक्ष राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केन्द्र, मुशहरी के निदेशक डॉ. बिकास दास को बनाया गया है। टास्क फोर्स की टीम ने 16 मई को मुमीनापुर प्रखंड के जमालाबाद, मुस्तफागंज, गंज बाजार, कांटी के जामी म...