हाजीपुर, जुलाई 1 -- 28 जून को सदर प्रखंड के नोवेल क्रिएटिव एकेडमी,वासुदेवपुर चपुता में आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा में किसी तरह की कोई भी गड़बड़ी नहीं हुई है। सभी नियमों का पूर्णतः पालन किया गया है। सही से जांच होने पर सबकुछ साफ हो जाएगा। उक्त बातें नोवेल क्रिएटिव एकेडमी की प्राचार्या डॉ आराधना कुमारी ने केंद्रीय चयन पर्षद बिहार के अध्यक्ष को एक आवेदन देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही साथ वैशाली की डीएम, एसपी और अन्य वरीय पदाधिकारी से भी निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। उक्त आवेदन में कहा गया है कि परीक्षा समाप्त हो जाने के बाद सभी उत्तर पुस्तिकाओं को सील किया। उन्होंने बताया कि परीक्षा समाप्त हो जाने के बाद स्थानीय प्रशासन द्वारा मुझ पर एक वीक्षक पर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए दवाब बनाया जाने लगा। इतना ही नहीं हद तो तब हो गई जब बिन...