मेरठ, जून 30 -- दौराला। केंद्रीय गोवंश अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने दौराला में आयोजित पशुपालक जागरूकता गोष्ठी में पशुपालकों को जागरूक कर जानकारी दी। वैज्ञानिकों ने पशुपालकों को भीषण गर्मी में पशुओं की देखभाल, टीकाकरण और रोगों से बचाव के उपाय बताए। दौराला निवासी डॉ. शिवदत्त शर्मा के आवास पर पशुपालक जागरुकता गोष्ठी में केंद्रीय गोवंश अनुसंधान संस्थान के डॉ. जयवीर सिंह सिरोही ने कहा कि गर्मी के मौसम में पशुओं को दिन में कम से कम दो बार नहलाना चाहिए। पशुओं को छायादार स्थान पर रखा जाए तथा संभव हो तो पंखे की व्यवस्था भी की जाए, जिससे हीट स्ट्रेस से बचाया जा सके। पशुओं का समय-समय पर टीकाकरण कराने और कृमिनाशक दवा देने की सलाह दी गई। गोष्ठी में भाग लेने वाले 125 पशुपालकों को मिनरल मिक्सचर और कृमिनाशक दवाइयों का वितरण किया। डॉ. जयवीर सिरोही, ...