भीलवाड़ा, मार्च 31 -- साइबर अपराधी आजकल ठगी के लिए नए-नए और बेहद शातिराना तरीके अपना रहे हैं। ये लोग अब आम आदमी के साथ-साथ नेताओं तक को अपना शिकार बनाने से नहीं डर रहे। राजस्थान के भीलवाड़ा से ऐसा ही एक चौकाने वाला सामने आया है, जहां भाजपा सांसद दामोदर अग्रवाल को ठगी के ट्रैप में फंसाने की कोशिश की गई। खुद को देश का केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन बताकर एक जालसाज ने सांसद को फोन किया और उन्हें राजस्थान कैबिनेट में मंत्री पद दिलाने का झांसा दिया। हालांकि, सांसद की सजगता के कारण यह बड़ी साजिश नाकाम हो गई और आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया। यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस ने मैसूर से 'धमकीबाज' दबोचा; 1000 से ज्यादा भेज चुका है फर्जी मैसेजक्या था पूरा मामला? द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना 15 मार्च की है, जब भीलवाड़ा सांसद दा...