चाईबासा, मई 28 -- चाईबासा, संवाददाता। दिल्ली के लाल किला मैदान में 24 मई को आयोजित जनजाति सांस्कृतिक समागम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संबोधन पर कांग्रेस ने घोर आपत्ति जताई है। पश्चिमी सिंहभूम जिला के कांग्रेसियों ने बैठक कर आक्रोश व्यक्त किया। वहीं, सड़क पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन करने को लेकर भी परिचर्चा की गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने अपने पूरे संबोधन के दौरान एक बार भी आदिवासी शब्द का उच्चारण नहीं किया, वे आदिवासियों को वनवासी कहकर संबोधित करते रहे थे। कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि आदिवासी समाज की अपनी अलग सांस्कृतिक , सामाजिक और ऐतिहासिक पहचान है, जिसे किसी अन्य शब्द से परिभाषित नहीं किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- अमित शाह के बयान से आदिवासियों की भावनाओं को ठेस पहुँची...