किशनगंज, फरवरी 22 -- किशनगंज। संवाददाता केंद्रीय गृह मंत्री अमित साह का 26 फरवरी को किशनगंज दौड़ा संभावित है। इस दौरान वे स्थानीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर सकते हैं जिसमें सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष चर्चा होने की संभावना है। शनिवार को दिशा की बैठक के बाद जिला परिषद सभागार से बैठक के बाद बाहर निकले उद्योग विभाग के मंत्री सह पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित साह के आगमन की जानकारी मिली है। अभी विस्तृत प्रोग्राम नहीं आया है। विस्तृत प्रोग्राम आने के बाद चर्चा की जाएगी। डीएम विशाल राज ने कहा कि आगमन को लेकर विस्तृत प्रोग्राम के बाद कन्फर्म किया जाएगा। वहीं बताया जाता है कि केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन को लेकर तैयारी की जा रही है। लेकिन अभी स्पष्ट नहीं किया गया है। बताया...