दरभंगा, मार्च 6 -- दरभंगा। देश के गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में भारत की आंतरिक तथा बाह्य सुरक्षा मजबूत हुई है एवं देश आज हर तरह से सुरक्षित है। ये बातें दरभंगा सांसद सह लोकसभा में पार्टी के सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने गृह मंत्री के बिहार आगमन पर पटना एयरपोर्ट स्टेट हैंगर पर स्वागत करने के बाद कही। सांसद डॉ. ठाकुर ने गृह मंत्री के पटना आगमन को बिहार के लिए सुखद अवसर बताते हुए कहा कि इन्होंने जिस तरह से कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया है उसकी जितनी सराहना की जाए वह कम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...