किशनगंज, फरवरी 27 -- किशनगंज। संवाददाता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बुधवार की शाम को माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में भव्य स्वागत किया गया। एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। उद्योग मंत्री सह पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया गया। माता गुजरी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. इच्छित भारत ने भी केन्द्रीय गृहमंत्री को बुके देकर स्वागत किया। उद्योग व पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का भी स्वागत किया। इस अवसर पर एमजीएम मेडिकल कॉलेज के सचिव युगल ...