लखनऊ, अगस्त 16 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। केंद्रीय कोटे की बिजली से अब यूपी को सबसे ज्यादा आवंटन होने लगा है। मानसून सत्र के दौरान केंद्र सरकार ने केंद्रीय कोटे के बिजली आवंटन के आंकड़े राज्यसभा में पेश किए थे। सबसे ज्यादा आवंटन वाले पांच राज्यों में उत्तर प्रदेश शीर्ष पर है। आंकड़ों के मुताबिक, इस साल 30 जून को केंद्र सरकार ने यूपी को 11,520.30 मेगावॉट बिजली हर दिन आवंटित करने का कोटा तय किया है।

बिजली आवंटन का आंकड़ा आंकड़े बताते हैं कि केंद्रीय बिजली उत्पादन से उत्तर प्रदेश को 31 मार्च 2025 में 9,530.40 मेगावॉट बिजली मिल रही थी, जिसे 31 मार्च 2026 में बढ़ाकर 10,881.20 मेगावॉट कर दिया गया था। वहीं, 30 जून 2026 तक यह आंकड़ा 11,520.50 मेगावॉट पहुंच गया। यानी वित्तीय वर्ष 2024-25 से वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1,990.10 मेगावॉट का इजाफा हुआ। 3...