बागपत, जुलाई 27 -- बागपत। केंद्रीय कृषि विकास संस्थान कृषि के क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ा रहा है। विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। स्वरोजगार के लिए एक से तीन वर्ष का प्रशिक्षण भी किया जाएगा। इसके लिए विद्यार्थियों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। सभी शिक्षण संस्थानों में सभी योजनाएं और कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी। केंद्रीय कृषि विकास संस्थान कृषि एवं उससे संबंधित क्षेत्र कृषि उत्पादन, दुग्ध विकास, दुग्ध उत्पाद, पशुधन विकास, कृषि उद्योग, लघु उद्योग, व्यापार कृषि वाणिज्य, पशुधन संरक्षण, संवर्धन, सुरक्षा आदि क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसकी अवधि एक से तीन वर्ष निर्धारित की गई है। प्रशिक्षण के बाद व्यक्ति के ज्ञान में वृद्धि होगी और रोजगार प्राप्त कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होंगे। इन ...