दुमका, अप्रैल 19 -- दुमका, प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से 19 अप्रैल को केन्द्रीय कारा, दुमका में जेल अदालत सह मेडिको कैम्प का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अनूप तिर्की,सीनियर जज वाल्टर भेंगरा, कारा अधीक्षक, केन्द्रीय कारा, दुमका एवं लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल सिकंदर मंडल, सरोज गौण, रोबिन कुमार, अंकित कुमार सिंह तथा न्यायालयकर्मी, काराकर्मी एवं बंदी उपस्थित थे। जेल अदालत -सह- विधिक जागरूकता शिविर में विशेष तौर पर महिला बंदियों को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई तथा जिन महिला बंदियों को लिगल एड की आवश्यकता थी उन्हें दिशा-निर्देश दिया गया। साथ ही बंदियों की स्वास्थ्य की जांच के लिए मेडिकल कैंप का भी आयोजन किया गया जिसमें बंदियों के स्वास्थ्य जांच के साथ स्वस्थ जीवन शैली के बारे में बताया गया। यह भी पढ़ें- जेल ...